नगर निगम के मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूल बजट कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने पेश किया। जिस पर सदस्यों ने पास कर दिया। उसके बाद भाजपा के पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, राजीव काले, रेखा सिंह, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा ने समस्याओं से सदन को अवगत कराया।
शहर की टूटी सड़कें, होर्डिंग ठेका और हाईवा ट्रक की खरीद में भ्रष्टाचार सहित कई मामले भी सदन में भाजपा के पार्षदों ने उठाए।
विपक्ष के कार्यकारिणी के सदस्य फसल करीम नसरीन शाहिद अब्बासी राहत जहां ने भी मुस्लिम आबादी में शहर के विकास की बात सदन में रखी। सदन में महापौर पर टिप्पणी की गई। जिस पर महापौर ने सदन की गरिमा बनाए रखने की बात कही। बैठक के दौरान पुलिस-फोर्स तैनात रहा।