फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा में बोलेरो और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, एक युवक की मौत, दस घायल

Thu, 02 Mar 2023 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ ट्रैफिक पुलिस हादसों को रोकने के लिए प्रयासरत है वहीं हर दिन सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। गुरुवार दोपहर कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार दोपहर कंकरखेड़ा की भोला रोड पर बोलेरो में स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र हाईवे स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी शिवा ढाका पुत्र हरेंद्र ढाका अपने दोस्त मोंटी के साथ किसी काम से भोला रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही बोलेरो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पास में एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो पलट गई। हादसे के बाद बोलेरो में चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत आज, मनचलों से परेशान बेटियां, पढें-ताजा खबरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से स्कूटी सवार घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मोंटी (21) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त शिवा के पैर की हड्डी टूट गई।

वहीं बोलेरो सवार राम बहाल, कलीम, राकेश, विजय, मालिक चंद, जगदीश, शिव शंकर, विकास व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल बोलेरो सवार लोगों को लेकर जिला अस्पताल चली गई।

युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ का कहना है कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें