त्योहार पर भी नहीं रौनक
त्योहार के मौके पर भी किसान को उधार मांग कर गुजारा करना पड़ रहा है। पिछले सत्र का भुगतान इस सत्र में हो रहा है। होली पर भी रौनक नहीं है। -द्रोण, सरधना, गन्ना किसान
भुगतान में फिसड्डी मिल
अभी तक मात्र दिसंबर माह का भुगतान किया जा रहा है। इसमें भी सिर्फ 6 दिन का भुगतान हो रहा है, जबकि कम से कम 15 दिन का भुगतान होना चाहिए। - मोनू, ग्राम ढिंढाला, गन्ना किसान
नहीं हो रहा भुगतान
नए सत्र में भी मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। सेंटर को अन्य मिल पर लगवाना चाहता हूं। - भोपाल सिंह, ग्राम सिंधावली, गन्ना किसान
नए सत्र में सही समय पर भुगतान कराया जा रहा है। दो मिल भुगतान में पीछे है। जल्द ही किसानों का भुगतान कराया जाएगा। - दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी