फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : मधुमक्खियों के हमले में महिला श्रद्धालु की मौत, 12 जख्मी, एक की हालत गंभीर, पूजा के दौरान हुआ हादसा

Thu, 07 Sep 2023 12:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : अगर आपके आसपास मधुमक्खियां रहती हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि मधुमक्खी के काटने से आपकी जान भी जा सकती है। मेरठ में भी मधुमक्खियों के काटने से एक महिला की जान चली गई। इसके अलावा 12 श्रद्धालु जख्मी हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मधुमक्खियां - फोटो : McDonald's Sverige Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी में जाहरवीर बाबा की पूजा करते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इस दौरान पूजा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में बच्चों सहित 12 लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी महिला मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


खजूरी गांव स्थित सम्राट पैलेस में डॉ. अरुण त्यागी व उनका भतीजा प्रशांत त्यागी परिवार के साथ जाहरवीर बाबा की पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूजा स्थल से कुछ दूरी पर ही एक पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता था। अचानक मधुमक्खी के झुंड ने पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।

हमले में ललिता त्यागी (60) पत्नी प्रकाशचंद त्यागी व निर्मला बुरी तरह घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने दोनों महिलाओं को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ललिता त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। निर्मला की हालत गंभीर बनी है। मधुमक्खियों के हमले में डॉ. अरुण, सुमन, अनमोल, अनुभव, प्रशांत, विक्रांत, राखी, हैप्पी, सुमन और नवीन त्यागी आदि जख्मी हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला
विज्ञापन

वहीं, ललिता की मौत की खबर लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। परिवार के लोगों ने गांव के श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें