फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नर्सिंग की छात्रा ने फांसी के फंदे से लटककर दी जान, इस वजह से थी परेशान

Mon, 10 Oct 2022 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के आनंद मेडिकल में कार्यरत एक नर्सिंग की छात्रा ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
छात्रा ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र स्थित आनंद मेडिकल में कार्यरत एक नर्सिंग की छात्रा ने चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में  पंखे से लटका मिला। छात्रा की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जांच पड़ताल में सामने आया कि नर्सिंग की छात्रा अपने कार्यों में सफल न होने कारण तनाव में चल रही थी। आज दोपहर उसका शव कमरे में लटका मिला। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें: जाको राखे साईंया: मेरठ के दिव्यांश ने मौत को दी मात, शरीर को रौंदती चली गई कार, उछालकर 10 मीटर तक घसीटा
विज्ञापन


बीएससी थर्ड ईयर में थी छात्रा, मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा 
दिल्ली के लोधी रोड निवासी कुमारी आरजू पुत्री राजकुमार आनंद नर्सिंग कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। वह इस समय थर्ड ईयर मे थी। रविवार की आधी रात में आरजू ने अपने कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह जब वह नहीं जागी तो रूममेट ने दरवाजा खटखटाया। 

काफी देर तक भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कॉलेज स्टाफ को जानकारी दी। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मेडिकल थाना पुलिस कॉलेज में पहुंची और दरवाजा तोड़कर छात्रा के शव को फंदे से उतारा। 
विज्ञापन


पुलिस को छात्रा के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई में कम नंबर आने का जिक्र किया है। कॉलेज स्टाफ ने मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस में शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें