फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्रत में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से नौ लोग बीमार, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Sat, 09 Mar 2024 10:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जानी खुर्द थानाक्षेत्र के गांव भोला खास में शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे की पूरी खाने पर नौ ग्रामीणों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
मेरठ जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी खुर्द थानाक्षेत्र के गांव भोला खास में शुक्रवार रात शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे की पूरी खाने पर नौ ग्रामीणों की हालत खराब हो गई। स्थानीय डॉक्टर द्वारा उपचार करवाने के बाद भी राहत न मिलने पर बीमार ग्रामीणों को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

 

गांव भोला खास में शिवरात्रि पर दो परिवारों के नौ व्यक्तियों ने व्रत रखा था। शाम के समय उन्होंने गांव की एक दुकान से लाये गए  कुट्टू के आटे की पूरी से व्रत खोला था। रात में कुट्टू के आटे से व्रत खोलने वालों को उल्टी दस्त हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया।

 

देर रात तक हालत में सुधार न होने पर सभी को उपचार के मेरठ के जीवन प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को सभी बीमार व्यक्तियों की हालात उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पहले से सही बताई है।

विज्ञापन

 

बीमार व्यक्तियों के नाम भाव्यांश पुत्र विनोद, तनीषा पुत्री विनोद, रेनू पत्नी विनोद, सचिन पुत्र हरिकिशन, ज्योति पत्नी सचिन, सरोज पत्नी इंद्र कुमार, मोनू पुत्र इंद्र कुमार, ज्योति पत्नी मोनू और वंश भांजा मोनू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें