फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर का खौफ: डब्ल्यूएचओ की सर्विलांस अधिकारी ने कहा, बच्चों को बुखार होने पर तुरंत कराएं उपचार

Fri, 09 Jul 2021 06:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डब्ल्यूएचओ की सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रिया ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बारिश के दौरान होने वाला वायरल बच्चों को प्रभावित कर सकता है। बच्चों में बुखार दिखने पर तत्काल उपचार शुरू किया जाएं।
विज्ञापन
मेरठ के एक होटल में कार्यक्रम हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर के आने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है। मानसून आने वाला है। ऐसे में बच्चों में बुखार, दस्त, उल्टी व शरीर पर चकते जैसी शिकायतें आएंगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह बात गुरुवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार ने कही।

विज्ञापन


मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के चिकित्सा अधिकारियों ने शिरकत की। डब्ल्यूएचओ की सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रिया ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बारिश के दौरान होने वाला वायरल बच्चों को प्रभावित कर सकता है। शरीर पर चकते उभर सकते हैं। ऐसा मरीज आने पर तत्काल उपचार शुरू किया जाएं।
 
कार्यशाला में जिला महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ. मनीषा अग्रवाल, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें