कैंसर के मरीजों को ज्यादातर इसकी जानकारी तब होती है, जब यह काफी फैल चुका होता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि कुछ ऐसी पहचान है, जिनके जरिए कैंसर का शुरुआती अवस्था में भी पता लग सकता है। इन खतरनाक संकेतों को समझें और जांच कराए तो कैंसर से समय रहते बचाव हो सकता है।
ये हैं संकेत
खत्म न होने वाली लगातार खांसी या वजन में कमी
खाना निगलने में असुविधा या लगातार बदहजमी होना
रक्तस्राव जब असामान्य रूप से किसी भी अंग से हो
किसी अंग में सूजन या कड़ापन
नजर आने वाले परिवर्तन तिल या मस्से में
पिछले 10 सालों में कैंसर पीड़ितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। खासकर बच्चों में ब्लड कैंसर और युवाओं में ओरल कैंसर ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।
- डॉ. सुभाष, प्रभारी रेडियोलॉजी विभाग, मेडिकल कॉलेज
अब कैंसर के इलाज के लिए कई नई दवाएं और नवीनतम तकनीक उपलब्ध हैं। समय रहते कैंसर का इलाज किया जाए तो मरीज ठीक हो जाता है।
- डॉ. उमंग मित्थल, कैंसर रोग विशेषज्ञ
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
प्रदूषित पानी, मिलावटी खाद्य पदार्थ, सब्जियों और फलों में मिलने वाले पेस्टीसाइड की वजह से कैंसर बढ़ रहा है। महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरुषों में गले का कैंसर ज्यादा है।
- डॉ. सुनील गुप्ता, चेयरमैन, केएमसी कैंसर चिकित्सा संस्थान
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
केएमसी कैंसर संस्थान ने 13 गांवों की रिपोर्ट तैयार की है, जहां से पिछले तीन सालों में रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी और कैंसर सर्जरी कराने के लिए मरीज केएमसी में आए हैं।
गांव मरीज
कमालपुर 69
गोकुलपुर 81
माछरा 78
गोविंदपुरी 71
कपसाड़ 60
गोटका 55
रसूलपुर 63
खानपुर 69
लखवाया 58
शाहपुर जैनपुर 49
भोला 41
पूठ 53
अरनावली 51