फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले- पुण्यतिथि पर की जानी चाहिए पेड़ लगाने की शुरुआत

Mon, 15 Nov 2021 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ पहुंचे स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि अब पुण्यतिथि पर पेड़ और तीर्थ यात्रा की जगह पेड़ यात्रा की जानी चाहिए। अब देश बदल रहा है। फल बेचने वाले, पौधों लगाने वालों को पुरस्कार मिल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे स्वामी चिदानन्द सरस्वती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि अब पुण्यतिथि पर पेड़ और तीर्थ यात्रा पर पेड़ यात्रा शुरू की जानी चाहिए। विश्वविद्यालय, जेल, न्यायालय में पेड़ लगाने की शुरुआत करनी होगी।

विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने संस्कारों पर बोलते हुए कहा कि आजकल कार के काफिले हर घर में बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन संस्कार घट रहे हैं। इसकी शुरुआत विश्वविद्यालय से ही करनी होगी। एक विश्वविद्यालय में पांच से छह हजार युवा पढ़कर निकलते हैं। उन्हें सबसे पहले पर्यावरण बचाने के लिए पढ़ाना होगा। विदेशों में होने वाली हर कांफ्रेंस में पर्यावरण पर विशेष फोकस दिया जा रहा है। विश्व स्तर पर पेड़, जल बचाओ पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट से जुड़ने के साथ-साथ इनरनेट से भी जुड़ना होगा। यही दोनों भारत को आगे ले जाने के लिए टिकट का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


महामना का नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत रत्न मदन मोहन मालवीय का जीवन हम सभी के लिए मिसाल है। वो एक ऐसी मशाल थे जो बचपन से दूसरे के लिए जले। उनका जीवन संकल्प से सिद्घि की यात्रा था। कोई अभिमान नहीं, कोई अकड़ नहीं। पकड़ इतनी थी, लेकिन अकड़ नहीं। आज लोग पकड़ के लिए अकड़ते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार

वहीं इस मौके पर चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रो.एनके तनेजा, मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण, अध्यक्ष एसडी भारद्वाज, मुनीश कुमार, डॉ. किरण सिंह मौजूद रहे। मिशन की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें