त्योहारों के दौरान शनिवार को कई रूटों पर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे अधिक यात्री बिजनौर रूट पर रहे। रात 11 बजे तक बिजनौर के लिए बसों का संचालन होता रहा।
एआरएम मेरठ डिपो जगदीश सिंह व एआरएम भैसाली डिपो अरविंद कुमार ने बतया कि जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही बसों को भी बढ़ाया जाएगा। रात में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिस समय भी यात्री होंगे उस समय बसों का संचालन किया जएगा।
रोडवेज कर्मचारियों की समस्या को उठाया
रोडवेज श्रमिक समाज कल्याण संघ की बैठक शनिवार को मेरठ डिपो स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ताराचंद ने की। इस मौके पर संघ के क्षेत्रीय मंत्री राहुल कुमार ने कर्मचारियों के वेतन, भत्ते संबंधी आदि मामलों को अधिकारियों के सामने रखने की बात कही। बैठक में सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई दी गई। इस मौके पर गुलशाद अली, रामेंद्र कुमार, रहीसुद्दीन, निदेशक कुमार आदि मौजूद रहे।
खास से लेकर आम तक हर परिवार दीपावाली मनाने में जुटा है। मगर जरुरतमंदों का यह त्योहार फीका न रह जाए, इसके लिए पुलिस महकमे ने भी एक प्रयास किया। जिलेभर में अलग अलग जगहों पर पुलिस अफसरों ने जरुरतमंदों के घर पहुंचकर मिठाई और पटाखों का वितरण किया।
शनिवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने आदर्श महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां पर रह रहे बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिष्ठान, फल, उपहार, पटाखे आदि वितरित किए। इसके साथ ही विदुर कुटी के वृद्ध आश्रम में भी इन अफसरों ने उपहार दिए। एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सर्वम सिंह ने नूरपुर के सैनी पुरम में बच्चों को मिष्ठान और आतिशबाजी वितरित की।
उधर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने धामपुर क्षेत्र के कुष्ठ रोगी आश्रम में पहुंचकर मिष्ठान, फल-फूल व उपहार आदि वितरित किए। सीओ अफजलगढ़ शुभ सूचित और थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह कलंदर गढी में मिठाई और पटाखे वितरित किए। सीओ नजीबाबाद गजेंद्र सिंह ने मौहल्ला जाब्तागंज में जरुरतमंदों को उपहार दिए। सीओ नगीना संग्राम सिंह ने बढ़ापुर में बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में उल्लू पक्षी व बाघ को तस्करों से बचाने के लिए वन विभाग की कवायद जारी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा को संवेदनशील घोषित किया गया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों को वन्यजीव तस्करों से सुरक्षित रखने को वन विभाग की कवायद जारी है। वनों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। कालागढ़, खड्डपानी आदि क्षेत्रों में विशेष गश्त की जा रही है। वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली के अनुसार उच्च अधिकारियों के आदेशों पर वनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बिजनौर से लगी कार्बेट की सीमा पर रात दिन निगाह रखी जा रही है।
बिजनौर के धामपुर नगर पालिका की संपत्ति के 130 किरायेदारों ने अब तक किराया जमा नहीं कराया है। बार बार नाेटिस जारी होने के बाद भी इन लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। इस कारण पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। दिसंबर 2023 तक तक किराया को जमा नहीं किया किराएदारी निरस्त की जाएगी।
ईओ ने बताया कि नागरिकों की ओर से पालिका का जल और गृह कर की बकाया को समय से जमा किया जा रहा है। अप्रैल 2024 तक जल और गृह कर की बकाया को जमा करने का लक्ष्य 90 लाख रुपये है। अब तक 70 प्रतिशत जमा किया जा चुका है। बाकी 30 प्रतिशत को जमा कराने को उनके पास अभी पर्याप्त समय है।