फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में जारी है चोरी के वाहनों का कटान: फिर सामने आया एक मामला, पुलिस ने सही वक्त पर की कार्रवाई

Wed, 12 Jan 2022 02:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के सोतीगंज में फिर से एक गाड़ी कटने के लिए पहुंची लेकिन, पुलिस ने सही वक्त पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहनों के अवैध कटान और करोड़ों के कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अभियान अब तक जारी है। दावा है कि यहां कबाड़ का खेल अब बंद हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है। कबाड़ किले के रूप में बदनाम सोतीगंज में अब भी चोरी के वाहन कटने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार देर रात यहां फिर एक गाड़ी कटान के लिए पहुंच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया।

विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक गाड़ी को सोतीगंज में कटान के लिए लाया गया है। यह चोरी की हो सकती है। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को यहां लावारिस हालत में यह गाड़ी मिली। पुलिस उसे थाने ले आई। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गाड़ी लावारिस हालत में सोतीगंज में खड़ी मिली है। गाड़ी की छानबीन शुरू कर दी गई है। गाड़ी के नेम प्लेट पर हरदोई जिले के नंबर लिखा है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गाड़ी सोतीगंज में कौन लेकर पहुंचा। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें