वजन में हल्के, देेखने में भारी
सहालग में कुछ डायमंड स्पेशल गहने बाजार में उतारे गए हैं। यह गहने वजन में हल्के और देखने में भारी लगते हैं। महिलाओं को यह गहने काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 20 हजार रुपये से 4 लाख रुपये तक की है।
चार माह में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
4 जुलाई - 49000
4 अगस्त - 49500
4 सितंबर - 49000
4 अक्तबूर - 48300
4 नवंबर - 49100
13 नवंबर - 50850
अभी रहेगी सोने के भाव में तेजी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव स्थिर है। सटोरी भाव बढ़ा रहे हैं। इससे देश भर के भाव प्रभावित हो रहे हैं। सोने के भाव अभी और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। - विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन।
बाजार में बढ़ रही हीरे की मांग
सहालग के चलते बाजार में हीरे की ज्वेलरी की सर्वाधिक डिमांड है। ग्राहक हीरे, सोना, चांदी सभी तरह की ज्वेलरी पसंद कर रही है। पोल्की ज्वैलरी की अच्छी डिमांड है। - आकाश मांगलिक, प्रोपराइटर, भगत ज्वैलर्स।