फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका: परिजनों ने किया इनकार, युवती ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

Sat, 26 Mar 2022 07:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती का एक साल से दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर में प्रेम-प्रसंग के चलते शनिवार को एक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है लेकिन, उसके परिजन आपत्ति कर रहे हैं। इसकी जानकारी लगने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शिकायत पत्र देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुभाष नगर की युवती का एक युवक के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी मोहल्ले का है और दूसरी बिरादरी का है। जिस पर युवती के परिजनों ने उससे शादी कराने से मना कर दिया। युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद अड़ी हुई है। शनिवार को युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि ऐन वक्त पर युवती का भाई वहां पहुंच गया और उसने अपनी बहन को बचा लिया। 

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आनन-फानन भाई ने फांसी के फंदे से बहन को नीचे उतारा। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में बात कर रहे हैं। उधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा का कहना है कि इस मामले की कोई शिकायत थाने में नहीं आई है। शिकायत मिलेगी तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें