अब शहरवासी हाई स्पीड ट्रेन से दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा करेंगे। यह सपना भी साकार होने वाला है। शनिवार को गुजरात के सांवली में पहले रैपिड रेल कोच की चाबी एनसीआरटीसी को सौंप दी गई। इस मौके पर शहरी और आवास मंत्रालय सचिव मनोज जोशी, एनसीआरटीसी एमडी विनय कुमार सहित एल्सटॉम कंपनी के एमडी मौजूद रहे। मेरठ में रैपिड रेल का कार्य तेज गति से जारी है। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल साल-2023 के अंत तक दौड़ने लगेगी। वहीं, साहिबाबाद से दुहाई तक मार्च-2023 में संचालन शुरू हो जाएगा।