फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ललितपुर और चंदौली की घटना को लेकर आप का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 May 2022 03:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ललितपुर और चंदौली में हुई जघन्य आपराधिक घटना की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने एवं ललितपुर और चंदौली में हुई जघन्य आपराधिक घटना की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन


पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि ललितपुर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। जब पीड़िता न्याय पाने के लिए थाने गई तो दरोगा ने न्याय दिलाने की जगह पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चंदौली में दो बेटियों को घर में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस पूरे घटना क्रम में अपराधी पुलिसकर्मियों की अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ललितपुर कांड और चंदौली कांड दोनों मामलों में पुलिस अभियुक्त हैं, इसलिए पुलिस जांच में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिला को थाने में अधिकारी ने निर्वस्त्र करके पीटा। प्रदेश की जनता के साथ हो रहे अपराधों को आम आदमी पार्टी कतई बर्दाशत नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें