दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझा दिया। गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोग बच गए।
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पल्लवपुरम फेस वन के सामने ईको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार में सवार चारों लोग बाहर निकल आए। इसके बाद लोगों ने गाड़ी पर पानी डालकर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि दिल्ली से देहरादून की तरफ जा रही इको गाड़ी में अचानक आग लग गई। कार के अंदर बिजनौर के रहने वाले मिनाज, असलमस, मासूम और मिस्बाह सहित चार लोग सवार थे। वे गाड़ी में आग लगते ही नीचे उतर गए।