फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ब्लड रिपोर्ट आई निगेटिव, अब बेटी देगी मां को किडनी, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सुबह भेजा गया था सैंपल

Mon, 27 Sep 2021 06:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 22 साल की युवती की ब्लड रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वह मंगलवार को अपनी मां को किडनी देगी। बताया गया कि कल सुबह न्यूटिमा अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार शाम को गुरुग्राम से रक्त की रिपोर्ट आ गई, जो निगेटिव है। अब 22 वर्षीय बेटी 48 साल की मां को किडनी देगी। मंगलवार सुबह न्यूटिमा हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

विज्ञापन


किडनी प्रत्यारोपण करने से पहले मरीज के शरीर में ग्रुप-बी के खिलाफ बनी एंटीबॉडी का स्तर जांचने के लिए सोमवार तड़के पांच बजे ब्लड सैंपल गुरुग्राम के लिए भेजा गया। न्यूटिमा अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस सुबह गुरुग्राम के लिए रवाना की गई। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि सैंपल मेरठ से सोमवार सुबह 4.43 बजे भेजा गया, जो 6.12 बजे गुरुग्राम की लैब पहुंच गया, जहां से रिपोर्ट मिल गई है।

हापुड़ निवासी 48 साल की महिला मरीज को उनकी बेटी गुर्दा दान दे रही है। मरीज का ब्लड ग्रुप ओ, जबकि डोनर का बी है। डॉक्टरों ने बताया कि क्रास ग्रुप में गुर्दा प्रत्यारोपण करने से पहले इम्युनोसप्रेशन दवाएं दी जाती हैं। महिला मरीज के शरीर से ओ ग्रुप का प्लाज्मा निकालकर उसे बी ग्रुप वाले का प्जाज्मा दिया गया। साथ ही तीन दवाएं दी गई हैं। इससे मरीज का शरीर दूसरे ब्लड ग्रुप का गुर्दा लेने के लिए तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
विज्ञापन


डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि मरीज के शरीर में डोनर के बी ब्लड ग्रुप के खिलाफ एंटीबॉडी न्यूनतम स्तर पर आ गई है, जो जरूरी है। प्रत्यारोपण से पहले इसी एंटीबॉडी की अंतिम बार जांच कराने के लिए सैंपल गुरुग्राम भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें