फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों की सूची वायरल, दिल्ली तक घनघनाए फोन, पढ़िए क्या है अपडेट

Wed, 12 Jan 2022 11:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सोशल मीडिया पर बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची वायरल हो गई। सूची वायरल होने के बाद दिल्ली तक फोन घनघनाए। पढ़िए टिकटों को लेकर क्या अपडेट है।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में टिकट को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन हुआ। संगठन की तरफ से जहां तीन-तीन नाम भेजे गए थे वहीं, अब संसदीय समिति अपने कराए गए सर्वे की रिपोर्ट को भी इसमें शामिल करेगी। गुरुवार को संसदीय समिति की बैठक में टिकट पर मुहर लगाई जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो मेरठ की सात में से दो विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट लगभग तय हो चुके हैं। बाकी चार सीटों पर दो-दो एवं एक सीट पर तीन दावेदारों के नाम अंतिम चरण में हैं। 

विज्ञापन


भाजपा में टिकट घोषित होने की प्रक्रिया दूसरी पार्टियों से अलग है। यहां पर प्रदेश संगठन की तरफ से नाम तय करके दिल्ली संसदीय बोर्ड को भेजे जाते हैं। संसदीय बोर्ड की तरफ से इस बार विधानसभा वार खुद भी एक सर्वे कराया गया है। इसमें लोगों की राय ली गई है। इस रिपोर्ट को भी टिकट का आधार बनाया जाएगा। प्रदेश स्तर से हर विधानसभा से तीन-तीन नाम भेजे गए थे। 

वहीं मंगलवार और बुधवार को हुई बैठक में इन नामों पर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जो नाम अब संसदीय बोर्ड को दिए गए हैं, उनमें दो विधानसभा के प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं। यहां पर मौजूदा विधायकों को ही पार्टी टिकट देगी। इन विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों से मजबूत दावेदार नहीं मिले हैं। एक सीट पर सर्वाधिक दावेदार होने के चलते यहां पर तीन नामों में से संसदीय बोर्ड फैसला लेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विज्ञापन

इनके अलावा बाकी चार विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों के अलावा एक-एक दावेदार का नाम है। यानी, इन सीटों पर दो-दो दावेदार हैं। ऐसे में गुरुवार को दिल्ली में होने वाली संसदीय बैठक में प्रत्याशी तय किए जा सकते हैं। हालांकि प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा 15 या 16 जनवरी को किए जाने की चर्चा है। 10 फरवरी को पहले चरण के चुनाव के लिए सभी 11 जिलों के टिकटों को लेकर समीक्षा की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
 
सोशल मीडिया पर वायरल सूची से दिल्ली तक घनघनाए फोन
सोशल मीडिया पर बुधवार को भाजपा के प्रत्याशियों की एक सूची वायरल हो गई। इसमें मेरठ की छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे, एक विधानसभा सीट को वेटिंग में दिखाया गया था। दो विधानसभा सीटों पर पिछली बार के प्रत्याशी बदले दिखाए गए। तीसरी सीट को वेटिंग में दिखाया गया। यानी, इस सूची के मुताबिक, दो विधायकों और एक प्रत्याशी के नाम बदल गए। सूची वायरल होने पर तमाम दावेदार बैचेन हो गए। दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों के फोन दिल्ली में घनघनाने शुरू हो गए। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से बताया गया कि अभी बिना संसदीय बोर्ड की बैठक के नाम कैसे फाइनल हो जाएंगे। सूची के फर्जी होने की जानकारी सामने आने पर टिकट की आस में लगे दावेदारों की जान में जान आई कि अभी भी उम्मीद बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें