फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी घमासान तेज: सपा में टिकट के 100 दावेदार, दो सीटें रालोद के खाते में जाने की संभावना, सरधना सीट पर भाजपा ने ठोंकी दावेदारी

Wed, 12 Jan 2022 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

इस बार सपा का रालोद से गठबंधन हो गया है, ऐसे में दो सीटें रालोद के खाते में जाने की उम्मीद है। सरधना सीट पर बेटी को टिकट दिलाने के लिए पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। वहीं सरधना विधानसभा सीट से टिकट के लिए भाजपा में भी कई नेताओं ने दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी(फाइल फोेटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सपा नेताओं में टिकट के लिए घमासान तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष मंगलवार को भी लखनऊ में डेरा डाले रहे। सपा में मेरठ जिले से सातों विधानसभा सीटों के लिए 100 से ज्यादा नेताओं ने दावेदारी की है। सपा इस बार नए और युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है। हालांकि कई दिग्गज नेता भी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। वर्ष 2017  में सपा सिर्फ शहर विधानसभा सीट ही जीत पाई थी। मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट गठबंधन में कांग्रेस के पास थी।
विज्ञापन


शहर से विधायक रफीक अंसारी एकमात्र जीते थे, इसलिए उनकी दावेदारी इस बार भी मजबूत है। इस बार सपा का रालोद से गठबंधन हो गया है, ऐसे में इस बार दो सीटें रालोद के खाते में जाने की उम्मीद है। दिग्गज जो अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, उनमें हस्तिनापुर सीट से दो बार जीत चुके प्रभुदयाल वाल्मीकि, बसपा से आए पूर्व विधायक योगेश वर्मा, तीन बार किठौर से जीते पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और सिवालखास से विधायक रह चुके गुलाम मोहम्मद प्रमुख हैं। सरधना से अतुल प्रधान फिर से टिकट के लिए दावेदारी की है।

सीट             आवेदन करने वाले कुछ नेता
मेरठ कैंट        संजीव गुप्ता, परविंद्र इशू, कौशल भदौड़ा
सिवालखास     चौधरी राजपाल सिंह, गुलाम मोहम्मद, माजिद चौहान
सरधना       अतुल प्रधान, गौरव प्रधान
किठौर         शाहिद मंजूर, बाबर चौहान, यूसुफ सैफी
हस्तिनापुर      प्रभुदयाल वाल्मीकि, योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया
दक्षिण मेरठ    आदिल चौधरी, पवन गुर्जर, इकरामुद्दीन सैफी, बदर अली
शहर मेरठ       रफीक अंसारी, आदिल अंसारी

यह भी पढ़ें :  यूपी चुनाव: चंद्रशेखर बोले- 13 जनवरी को होगा गठबंधन पर फैसला, पिता से किया था ये बड़ा वादा
विज्ञापन

बेटी के टिकट के लिए पूर्व विधायक का लखनऊ में डेरा 
सपा-रालोद गठबंधन से सरधना सीट पर बेटी को टिकट दिलाने के लिए पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है। उधर सपा नेता अतुल प्रधान अखिलेश से मिलकर लौट आए हैं।

सरधना सीट से सपा के टिकट पर लगातार दो बार अतुल प्रधान चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार यहां से अतुल के अलावा 2007 में बसपा के टिकट पर सरधना से विधायक रहे चंद्रवीर सिंह की बेटी मनीषा भी टिकट की दौड़ में हैं। दोनों ही दावेदार अपना पक्ष मजबूत बता रहे हैं। उधर अतुल के साथ में योगेश वर्मा भी सपा सुप्रीमो से मिले हैं। योगेश हस्तिनापुर सीट से दावेदोरी कर रहे हैं। सत्यप्रकाश भराला के बेटे विनित भराला भी सपा से टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें : चुनाव में मुकाबला: भाजपा के सामने 54 सीटें बचाने की बड़ी चुनौती, विपक्षी पार्टियों के लिए वजूद का सवाल

बसंत कुंज की दौड़ लगा रहे रालोद नेता
चुनावी रणभेरी बजते ही रालोद नेताओं की दिल्ली के बसंत कुंज में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर दौड़ शुरू हो गई है। सपा के साथ गठबंधन में सीट तय होने से पहले ही नेता अपने टिकट के न केवल खुद लामबंदी में जुट गए हैं बल्कि अपने समर्थकों को भी पैरवी के लिए भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि दिल्ली दरबार से सीट तय होने के बाद ही प्रत्याशी घोषित किए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है।

रालोद इस बार सपा के साथ गठबंधन करके चुनावी समर में ताल ठोकने जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर समझौता नहीं हो सका है। कई सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। आगामी 14 जनवरी से नामांकन शुरू होने हैं। बताया जा रहा है कि इसके पहले ही जयंत और अखिलेश सीटों की घोषणा कर देंगं। रविवार को रालोद के बाउंड्री रोड स्थित कार्यालय में बैठे नेता भी चुनाव की चर्चा में मशगूल रहे और गठंबंधन में मिलने वाली सीटों के बारें में चर्चा करते नजर आए थे।
विज्ञापन

सरधना से टिकट के लिए भाजपा में भी घमासान  
सरधना विधानसभा सीट से  टिकट के लिए भाजपा में भी कई नेताओं ने दावेदारी ठोकी है। भाजपा में वर्तमान में विधायक संगीत सोम के सामने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कपसाड़ गांव के सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट यशपाल सिंह सोम, तीन बार के विधायक रह चुके स्वर्गीय रविंद्र पुंडीर के बेटे उत्क र्ष पुंडीर और मैथना गांव से लघु प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्कर चौहान भी दावेदारी टिकट के लिए दावा ठोक रहे हैं।

मेरठ की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आप
आम आदमी पार्टी जिले की सभी विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 14 जनवरी तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा का दावा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने दावा किया कि आज हस्तिनापुर और मेरठ कैंट विधान सभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी का कहना है कि आप से चुनाव लड़ने के लिए दूसरे दलों के कई लोग आवेदन कर चुके हैं। सभी आवेदन पार्टी हाईकमान और प्रदेश कार्यालय लखनऊ को भेज जा चुके हैं। इनमें से मेरठ कैंट और हस्तिनापुर विधान सभा के लिए प्रत्याशी लगभग तय हो चुके हैं। जिनकी घोषणा आज हो जाएगी। इनका यह भी दावा है कि 14 जनवरी तक सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी उतार दिए जाएंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें