फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा खतरा: सिंगापुर से आए युवक समेत कोरोना के 48 नए मरीज मिले, दोबारा लॉकडाउन से बचना है तो करें ये काम

Tue, 04 Jan 2022 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नए मरीजों में 30 पुरुष, दो किशोर और 16 महिलाएं हैं। इनके संपर्क वालों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
मेरठ में बिना मास्क गुजरती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया है। विदेश से आए 25 लोगों समेत सोमवार को 5302 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं। इनमें सिंगापुर से नंगला बट्टू आया एक युवक और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन त्यागी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 
नए मरीजों में 30 पुरुष, दो किशोर और 16 महिलाएं हैं। ये अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, दौराला, इस्लामाबाद, जयभीमनगर, लल्लापुरा, नगंला बट्टू, पुलिस लाइंस, संजयनगर, शकूरनगर, रजबन और मलियाना आदि के रहने वाले हैं। इनके संपर्क वालों की जांच कराई जा रही है। 

इनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। सक्रिय केस 171 हो गए हैं। इनमें 158 होम आइसोलेशन में हैं। 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें छह यथार्थ अस्पताल में हैं, दो संतोष, दो-दो एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, द मिलिट्री हॉस्पिटल और एक सुभारती अस्पताल में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में बड़े बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा, अखिलेश यादव का है करीबी

विज्ञापन

21 नवंबर से अब तक 2599 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 1484 की जांच हो चुकी है, नौ लोग बिना जांच वापस चले गए, जबकि 192 के संपर्क नंबर रिपीट मिले हैं। बाकी की जांच होनी है। विदेश से आए अब तक 11 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। एक महिला को जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि भी हो चुकी है, हालांकि वह स्वस्थ हैं। दोबारा लॉकडाउन से बचना है तो करें सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग

शहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बाजारों में अधिकतर लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं कर रहा है, जबकि भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दुकानों पर भी सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में विभिन्न व्यापार संघों ने महामारी और शहर को दोबारा लॉकडाउन से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं।
 
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में बड़े बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा, अखिलेश यादव का है करीबी
 
आबूलेन व्यापार संघ ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर सभी व्यापारियों को संदेश दिया कि प्रतिष्ठान में बिना मास्क किसी को भी एंट्री न दी जाए। सैनिटाइजेशन और सफाई का ध्यान रखें। 

आबूलेन व्यापार संघ के संयुक्त सचिव सरदार राजबीर सिंह ने कहा कि ओमिक्रॉन के चलते सतर्कता बरती जा रही है।  बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर ग्राहकों को नियमित रूप से जागरूक कर रहे हैं।
 
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रतिदिन एक बाजार में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त व्यापार संघ के निर्वाचित अध्यक्ष नवीन गुप्ता और संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें