फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, वारदात से फैली दहशत, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

Mon, 24 Jul 2023 12:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut : सठला गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव सठला में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से हत्या का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन, अभी कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


गांव सठला निवासी फिरोज उर्फ सोनू (26) को छोटे भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी अलीना ने बताया कि फिरोज ने उससे लव मैरिज की थी।

यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का कहना है कि उसके देवर और ससुर ने ही पति की गोली मारकर हत्या की है। सीओ व थाना प्रभारी मृतक की बहनों से घटना के संबंध में जानकारी कर रहे हैं लेकिन, परिवार वाले घटना के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें