पीड़ित महाराज दलवीर नाथ ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात्रि वह अपने आश्रम में मंदिर परिसर स्थित धुने के पास में सोए हुए थे। रात्रि लगभग डेढ़ बजे आश्रम की दीवार फांदकर दो बदमाश अंदर आ घुसे।
उन्होंने धुने के पास सो रहे थे, जिसने बाद उन्होने महाराज को बंधक बना लिया और तंमचे के बल पर महाराज के कानों के लगभग आठ तोले सोने के कुंडल निकाल लिए वही आश्रम में रखी कुछ नगदी भी लूट ली। लूट के बाद बदमाश आश्रम से फरार हो गए।
महाराज ने घटना की जानकारी आश्रम के आसपास के लोगों के साथ थाना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। उधर आश्रम में हुई लूट की घटना से कॉलोनी में दहशत व्याप्त है।
आश्रम में लूट की वारदात
- फोटो : Amar Ujala
दो वर्ष पूर्व भी महाराज के साथ हुई थी लूट की घटना
मनोहरपुर कालोनी स्थित गुरु गोरखनाथ आश्रम के महाराज दलवीर नाथ ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी लूट की घटना हुई थी, जिसमें लाखों रुपए की नगदी और सोने की जेवरात लूटे गए थे।
लगभग दो महीने पहले भी अज्ञात चोरों में मंदिर में हजारों रुपये की चोरी कर मौके से फरार हो गये थे। अज्ञात लुटेरों द्वारा लगातार मंदिर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन अभी तक इस मामले में पुराना पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर सकी है।