फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 27 Feb 2024 09:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां टायर गलाने की फैक्टरी में बॉयलर फटने से धमाका हो गया। हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि तीन झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में फिटकरी गांव के नजदीक एक फैक्टरी में हुए हादसे ने दो मजदूरों की जान ले ली। बताया गया कि आज सुबह फैक्टरी का बॉयलर फटने से हादसा हो गया, जिसमें फैक्टरी में काम कर रहे दो कर्मचारी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने चाहे लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं कर्मचारियों की मौत की खबर सुनते ही परिजन मौके पर दौड़े। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: UP: महात्वाकांक्षी योजना को लग रहा पलीता, प्रशासन की सख्ती के बाद 14 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

फैक्टरी में हादसा - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार मवाना में फिटकरी गांव के रास्ते पर स्थित टायर गलाने वाली फैक्टरी में मंगलवार सुबह 5:30 बजे फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इससे वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह झुलस गए।

करीब एक घंटे तक झुलसे मजदूर और मृतकों के शव फैक्टरी में ही पड़े रहे। उसके बाद मौके पर उपलब्ध हुई एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटनास्थल पर डीएम, एसएसपी, एसपी देहात आदि अधिकारी पहुंचे।

मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि गांव के रास्ते पर मेरठ निवासी अमित ठाकुर व दीपक जैन ने टायर गलाने वाली फैक्टरी लगाई हुई है। यहां टायर को गलाकर तेल, राख, तार आदि अलग किए जाते हैं। फैक्टरी में इंचौली थाना क्षेत्र के किशोरीपुर गांव के करीब एक दर्जन लोग कार्य करते हैं।
 
मंगलवार सुबह फैक्टरी में लोग काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। करीब 5:30 बजे बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आए शंकर(27) पुत्र विजयपाल जाटव, प्रवीण(32) पुत्र चतरू जाटव निवासी किशोरीपुर की मौत हो गई, जबकि दिनेश, शैंकी और उसके पिता सोहनपाल झुलस गए।
विज्ञापन

मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala
अन्य कर्मचारियों के मुताबिक एक घंटे तक एंबुलेस और पुलिस को कॉल करते रहे लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। करीब 6:30 बजे एंबुलेस आई। घायलों को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी, एसपी देहात, एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण फैक्टरी में पहुंच गए।

पुलिस बचाव कार्य में लगी है। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं उठने दिया है। सभी फैक्टरी मालिक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं फैक्टरी मालिकों ने मोबाइल स्विच ऑफ किए हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें