फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट की मुख्य परीक्षा को लेकर अहम बैठक, CCSU में 15 जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म

Wed, 09 Jan 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

मेरठ में सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षा (2019) के संबंध में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राइवेट परीक्षा फॉर्म को इस बार यूनिवर्सिटी केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत भरवाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र भरने के तीन विकल्प मिलेंगे। यह विकल्प उसके द्वारा भरे गए पते के आधार पर होंगे। बैठक में प्राइवेट परीक्षा फॉर्म का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। ऑनलाइन फॉर्म आने की संभावित तिथि 15 जनवरी रखी गई है।

विज्ञापन


सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म इस बार कॉलेजों की बजाय यूनिवर्सिटी खुद भरवाएगी। फॉर्म चार चरणों में भरे जाएंगे। 
प्रथम चरण में छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारियां भरेंगे। जिसके बाद उसे एक अस्थायी क्रमांक प्रदान किया जाएगा। जिसके आधार पर वह अगले चरणों में जाते हुए फॉर्म को पूरा करेगा। द्वितीय चरण में परीक्षा फॉर्म की फीस भरी जाएगी। इसके बाद छात्र महाविद्यालय/संस्थान का चयन करते हुए अपने फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड कर फार्म को भरेगा। छात्र को परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि के दिन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित छात्र को आवंटित किया गया कॉलेज दिखाई देगा। जिसे वह समिट कर अपने परीक्षा फार्म का फाइनल प्रिंट लेंगे और संबंधित कॉलेज में जमा कराएंगे। संबंधित कॉलेज-संस्थान ऐसे छात्रों के परीक्षा फार्मों को लॉक करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डिबार केंद्रों को फार्मों का आवंटन नहीं
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में मुख्य परीक्षा 2018 में निरस्त-डिबार किए गए परीक्षा केंद्रों को पंजीयन-परीक्षा फार्म के लिए आवंटन नहीं किया जाएगा। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि यूनिवर्सिटी शीघ्र ही केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत फार्म भरवाना शुरू करेगी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बैठक में उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, कुलसचिव ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष और कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे।

नकल विहीन परीक्षा कराना अहम
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि पिछले वर्ष नकल विहीन परीक्षा कराई गई थी। हमारी यह प्राथमिकता है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार हो। इसके लिए मुख्य कार्य नकल विहीन परीक्षा कराना है। नकल पूर्ण रूप से समाप्त हो, इसके लिए आप सभी सुझाव दें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें