फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटे, पर नहीं किया जल निकासी का इंतजाम

Sun, 07 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए अधिकारी समय से ही नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे कामों में नित नई लापरवाही सामने आ रही है। स्टेडियम के सामने पेड़ कटान के वक्त वहां जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया और न ही किसी ने इसका निरीक्षण किया गया। नतीजा वहां स्थिति विकट हो गई। एमडीए सचिव कुमार विनीत ने इस बाबत चीफ इंजीनियर, दोनों अधीक्षण अभियंता तथा सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आवास के चारों तरफ पेड़ कटान हो रहा है। यहां सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम के सामने भी कटान किया गया। लापरवाही यह रही कि इस दौरान यहां जल निकासी का कोई सही इंतजाम नहीं किया गया। इस कारण पेड़ों की जड़ों तक में पानी भर गया। अधिशासी अभियंता ने वहां जाकर देखना भी मुनासिब नहीं समझा। कमिश्नर ने जब इस पर नाराजगी जताई तो एक्सईएन वहां पहुंचे। अब एमडीए सचिव ने पत्र जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है कि इस कदर लापरवाही क्यों की गई।

निरीक्षण आख्या नहीं करते पेश
वीसी ने निर्देश दिए थे कि सभी अभियंता मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की जांच करेंगे और इस बाबत निरीक्षण आख्या पेश करेंगे। चीफ इंजीनियर एससी मिश्रा के अलावा एक भी अभियंता ने निरीक्षण आख्या पेश नहीं की है। सचिव के मुताबिक यह घोर लापरवाही का विषय है। सभी अभियंताओं को निरीक्षण आख्या समय से पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


काम बांटकर बताएं
मुख्य तथा अधीक्षण अभियंताओं को कहा गया है कि वे अभियंतावार कामों की सूची प्रेषित करें। यह बताएं कि किस अवर तथा सहायक अभियंता को कौन-कौन से काम दिए गए हैं। किसी अभियंता के पास कई कई काम हैं तो कुछ खाली घूम रहे हैं। जिनके पास कई काम हैं, उनकी लिस्ट अलग से दी जाए ताकि सभी को बराबर कामों का वितरण किया जा सके। तीन दिन में पूरी व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें