फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीपेड मीटर के बिल पर मिलेगी छूट

Sun, 07 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम प्रीपेड मीटर के बिल पर उपभोक्ता को छूट देगा। साथ ही सिक्योरिटी चार्ज भी नहीं देना होगा। उपभोक्ता किसी भी बिजलीघर से रिचार्ज कूपन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद एवं नोएडा के उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड मीटर लगाए जाने की योजना शुरू कर दी गई है। यह योजना मुख्य तौर पर सरकारी कॉलोनियों, बहुमंजिली इमारतों, खोके, झुग्गी एवं मोबाइल टावर, निर्माण करने आदि के लिए अस्थायी संयोजनों में वरदान साबित हो रही है।

प्रीपेड मीटर योजना के शुरूआत होने से उपभोक्ताओं को संयोजन के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। योजना में प्रीपेड संयोजन लेने पर उपभोक्ता को 1.25 प्रतिशत की बिल में छूट दी जाएगी एवं सिक्योरिटी चार्ज भी नहीं देना होगा। निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ता खंड कार्यालय व उपखंड कार्यालय में जाकर मीटर के लिए आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


सिंगल फेस मीटर के लिए 6251 रुपये एवं थ्री फेस मीटर के लिए 11658 रुपये का भुगतान करना होगा। जो उपभोक्ता पुराने मीटर की जगह नया मीटर लगाना चाहता है तो उन्हें 6263 रुपये सिंगल फेस संयोजन और 11685 रुपये थ्री फेस संयोजन के लिए भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उपभोक्ताओं को बैंकों के एटीएम द्वारा बिल जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें