फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने पिस्टल से की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, राजमिस्त्री की मौत

Thu, 30 Apr 2026 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में दुल्हन के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुभाष की मौत हो गई। आरोप है कि दूल्हे के चाचा ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक परिवार के लिए मातम बन गई। दुल्हन के स्वागत के समय हुई अंधाधुंध फायरिंग में 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुभाष को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुल्हन के स्वागत के दौरान चली गोलियां
बताया गया कि खड़ौली गांव निवासी आदेश की बुधवार रात मोदीपुरम से बारात गई थी। गुरुवार सुबह जब आदेश अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान आतिशबाजी के बीच दूल्हे के चाचा विक्की ने पिस्टल से अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट प्रकरण: एक्शन शुरू, सेक्टर-2 में आज से चस्पा होंगे नोटिस, सेटबैक विवाद पर हुआ ये निर्णय
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पड़ोसी को लगी गोली, मौके पर मौत
आरोप है कि फायरिंग के दौरान एक गोली पास ही खड़े 45 वर्षीय सुभाष के जबड़े में जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर घर के फर्श पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय सुभाष अपनी पत्नी पुष्पा के साथ खड़े होकर नवविवाहित जोड़े को देख रहा था।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही दबिश
मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से खड़ौली गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी ज्योति दो महीने से अपनी बड़ी बहन के घर हरियाणा गई हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें