फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी की खुशियों में चली गोली, हर्ष फायरिंग बनी मौत का कारण, बरात में युवक की गई जान

Thu, 30 Apr 2026 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में बरात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बरात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


खड़ौली गांव में बरात के दौरान चली गोली
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित खड़ौली गांव में बुधवार सुबह एक बरात आई हुई थी। बरात के दौरान कुछ लोगों ने खुशी में हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चली गोली एक युवक को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट प्रकरण: एक्शन शुरू, सेक्टर-2 में आज से चस्पा होंगे नोटिस, सेटबैक विवाद पर हुआ ये निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
गोली लगने के बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किसके हथियार से चली। घटना के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें