पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया की बुधवार रात में महिला का अपने पति मोनिस से विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने बेरहमी से मारपीट की। महिला ने रात में रोती-बिलखती हालत में अपने मायके में मोबाइल से कॉल की। जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि हम आकर समझा देंगे।
मायके पक्ष के लोगों को गुरुवार को मेरठ आना था। लेकिन उससे पहले ही याश्मीन उर्फ चांदनी की मौत हो गई। पति ने खुद अस्पताल में भर्ती कराया, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि याश्मीन ने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर पता चला तो पति निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है की महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। महिला के मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।