परिवार वालों से अनबन के कारण आदिल कुछ समय से मंतशा को लेकर समर गार्डन 60 फुटा रोड पर अनीस मलिक के मकान में किराए पर रह रहा था। मंगलवार को मंतशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।