हंगामा होते देख ठेला संचालक ठेला छोड़कर भाग निकला। हंगामे की जानकारी मिलने पर सकौती पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे शिव भक्तों को शांत कराया, जिस पर कांवडिये अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि नाम बदलकर छोले भटूरे बेचने को लेकर हंगामा हुआ था। कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जांच की जा रही है।
प्रदेश सरकार ने नेमप्लेट लगाने के दिए थे आदेश, कोर्ट ने लगाई रोक
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने ढाबों, होटल, ठेले और दुकानों पर नेमप्लेट लगाकर सामान बेचने के आदेश जारी किए थे। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर हिंदू मुस्लिमों को बांटने की राजनीति बताया। काफी हंगामे के बाद इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने फिलहाल इस आदेश पर पांच अगस्त तक रोक लगा रखी है।