फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेरी मौत निश्चित है...धमकी देकर सिरफिरे ने विवाहिता की गर्दन काटी, हालत गंभीर, दो दिन से कर रहा था पीछा

Sat, 03 Sep 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रक्षापुरम में शनिवार सुबह एक सिरफिरे आशिक ने विवाहिता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में आज सुबह एक सिरफिरे आशिक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां क्षेत्र के रक्षापुरम में शनिवार सुबह डिफेंस कॉलोनी के छोटे गेट के सामने एक सिरफिरे युवक ने 25 वर्षीय महिला की गर्दन काट दी। आसपास के लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दो दिन से पीछा कर रहा था युवक
जानकारी के अनुसार ईशापुरम निवासी महिला निशा उर्फ मोहसिना (25) पत्नी सचिन अपने दो बच्चों के साथ रहती है। वह डिफेंस कॉलोनी में होम केयर करती है, जबकि पति किला परीक्षितगढ़ में कंफेक्शनरी की दुकान करता है।

यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: आज बिजनौर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, इन खास वजहों से शहर में रहेंगे दो दिन, अफसरों ने डाला डेरा
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 बजे वह घर से काम पर आ रही थी। डिफेंस कॉलोनी के पीछे वाले गेट के पास पीछे से पहुंचे सिरफिरे आशीष नाम के युवक ने निशा की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे मारने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहां एमडीए वीसी आवास पर रहने वाले गार्डों ने महिला को पड़ा देख डायल-112 को सूचना दी।

पुलिस ने घायल महिला को अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है आरोपी आशीष पुत्र ज्ञान सिंह है। गंगानगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि टीम लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई है। महिला द्वारा बताई गई जानकारी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तेरी मौत निश्चित है
महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसका पीछा कर रहा था। शुक्रवार को उसने निशा से कहा था कि तेरी मौत निश्चित है। इसके बाद शनिवार सुबह उसने महिला की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें