फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे की धमकी: छात्रा का निकाह किया तो दूल्हे को मार दूंगा गोली, जानें पूरा माजरा

Sat, 03 Sep 2022 08:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सिरफिरे ने धमकी दी है कि अगर बरात आई तो वह दूल्हे को गोली मार देगा। इससे युवती का परिवार दहशत में है और उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
धमकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के परिजनों को धमकी दी है कि अगर उसका निकाह कहीं दूसरी जगह किया तो दूल्हे को गोली मार देगा। युवती के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता है। इसकी शिकायत उन्होंने युवक के परिजनों से भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर से बातचीत: पत्नी-बेटे को नहीं भुला पा रहे संदीप, शिखा के बारे में बताईं ये अहम बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया है। नवंबर में उसकी शादी होने वाली है। युवक को इसकी जानकारी मिल गई है। वह अब दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र कसाना का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दहशत में परिवार: रहीस बोला- बेटी को मेरे पास भेज दो नहीं तो कर दूंगा 'सर तन से जुदा', लव जिहाद का आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें