अवसाद में छात्रा
पुलिस के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा अवसाद में चली गई और उसने यह बात परिजनों को बताई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह भरत को अंकल कहती थी। विश्वास करके उनके साथ होटल में चली गई। जहां पर भरत का भाई पहले से मौजूद था।
पुलिस का दावा है कि छात्रा को आरोपी भरत यादव 15 दिन तक ब्लैकमेल करके जिम में बुलाता रहा। जिसके चलते छात्रा तनाव में चली गई और उसने जिम में जाना ही बंद कर दिया। आरोपी ने छात्रा को पहले उसकी अश्लील वीडियो भेजी और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे पहले छात्रा कुछ समझती कि आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी।
पुलिस ने बताया कि एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल पुलिस ने जिम और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ली है। पुलिस का दावा कि होटल में छात्रा को लाया गया, इसकी फुटेज मिली है। पुलिस ने दोनों भाइयों से रातभर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी भरत यादव के मोबाइल छात्रा के फोटो भी मिले है। दोनों भाइयों के मोबाइल की सीडीआर भी पुलिस ने निकाली है। छात्रा के मोबाइल से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों भाई का पहला भी रिकॉर्ड खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarangar: अच्छा तैराक था फारुख लेकिन मौत के सामने हुआ बेबस, 18 घंटे बाद मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम
आरोपी भाइयों को थाने में छुड़वाने पहुंचे लोग
आरोपियों को छुड़वाने के लिए थाने में पहुंचे लोगभरत और उनके भाई राजीव को छुड़वाने के लिए कई लोग सिफारिश में मेडिकल थाने में पहुंचे। दोनों भाइयों को बेकसूर बताया। पुलिस ने सिफारिश में आए लोगों को थाने से खदेड़ा। इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश गौड ने कहा कि कई लोग आए थे। छात्रा की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी की गई।
भरत ने विश्वासघात किया
पीड़ित छात्रा के पिता का कहना कि वह भरत यादव को पहले से जानते थे। भरत से उनकी दोस्ती लंबे समय से थी। बेटी को जिम करने की सलाह भरत ने दी थी। भरत ने बेटी के साथ वारदात करके उनके साथ विश्वासघात किया है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वह बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ेंगे।
आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि छात्रा का मेडिकल कराकर थाने में बयान लिए गए हैं। पीड़िता के 164 के बयान कोर्ट में कराएंगे। आरोपी भरत और राजीव को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों पर दुष्कर्म, धमकी देने, अनुसूचित जाति, जनजाति और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।