आरोप है कि होटल में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। बेहोश होने पर भरत ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसके भाई राजीव ने वीडियो बनाया। दोनों भाइयों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा से कहा कि फोन करने पर जब भी बुलाएंगे, तभी आना होगा। छात्रा ने जिम जाना बंद कर दिया तो भरत ने दो नवंबर को वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। शनिवार को छात्रा के पिता ने मेडिकल थाने में तहरीर दी।
आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि छात्रा का मेडिकल कराकर थाने में बयान लिए गए हैं। पीड़िता के 164 के बयान कोर्ट में कराएंगे। आरोपी भरत और राजीव को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों पर दुष्कर्म, धमकी देने, अनुसूचित जाति, जनजाति और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अवसाद में छात्रा
पुलिस के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा अवसाद में चली गई और उसने यह बात परिजनों को बताई। छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह भरत को अंकल कहती थी। विश्वास करके उनके साथ होटल में चली गई। जहां पर भरत का भाई पहले से मौजूद था।