लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी संजय इस दौरान वर्मा सोते हुए मिले। जानकारी मिलने पर एसपी बिफर गए। उच्च अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट दी। आधी रात को एसएसपी ने एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर लाइन हाजिर हुए थाना प्रभारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
जारी रहेगा निरीक्षण
एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने साफ कर दिया है कि पिछले दिनों शिकायत निस्तारण में जो जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वह आगे भी रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर दिन और रात में काम करे। कोतवाली प्रभारी या फिर थानेदार सोते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।