फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह के छह सदस्य दबोचे: मोबाइल टावरों की तीन बैटरी और बीबीयू 5G कार्ड बरामद, टेलीकॉम कंपनी से जुड़े हैं आरोपी

Sun, 17 Sep 2023 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पुलिस ने चोर गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल टावरों की तीन बैटरी और बीबीयू 5G कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में खरखौदा पुलिस व सर्विलांस टीम ने जियो सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल टॉवरों से बैटरी सहित कई कीमती उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोच लिया। चोरी करने वाले सभी आरोपी इंडस टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत हैं या कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन


खरखौदा पुलिस और मेरठ सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गांव गोविंदपुरी के जंगल में सरकारी ट्यूबवेल के पास से छह लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकुर नीरज निवासी जस रूप कॉलोनी हापुड़, सोनू तोमर निवासी पचगांव पट्टी थाना भावनपुर मेरठ, नीरज शर्मा निवासी भगवानपुर थाना मुंडाली, साकिब निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट, मोनू निवासी कालंदी थाना सरधना मेरठ व शेखर निवासी कालंदी थाना सरधना मेरठ बताए।

पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल टावरों पर लगने वाली तीन बैटरी, टावर पर लगने वाले तीन बीबीयू कार्ड व दो रेडियो सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया। आरोपियों ने मेरठ के थाना सरूरपुर, जानी, सरधना, हापुड़ देहात और गढ़मुक्तेश्वर से अलग-अलग मोबाइल टावरों से सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

इंडस कंपनी ने की थी चोरी की शिकायत
इंडस कंपनी के सुपरवाइजर भूपेंद्र कुमार व कौशल चौधरी के अनुसार, हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में इंडस कंपनी सभी मोबाइल कंपनियों के टावरों की देखरेख करती है। कुछ समय पहले ही मेरठ क्षेत्र से तीन, हापुड़ से तीन व गाजियाबाद ग्रामीण सहित 15 बीबीयू 5G कार्ड चोरी हो गए थे। एक कार्ड की कीमत करीब दो लाख रुपये है। इंडस कंपनी ने पुलिस अधिकारियों से चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग की थी, जिसके तहत कार्रवाई की गई है। चोरी करने वाले सभी आरोपी टेलीकॉम कंपनी में रीगर (इंजीनियर का सहयोगी) पद पर कार्यरत हैं या कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हत्याएं: सिर-हाथ काटकर नाले में फेंकी लाश तो कहीं जमीन में गाड़ा शव, LLB के छात्र का भी मर्डर, दहशत
विज्ञापन

मेरठ सहित हापुड़ क्षेत्र में भी कई मोबाइल टावरों से चोरी हो रही थी। खरखौदा पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - रूपाली राय, सीओ किठौर

यह भी पढ़ें: 
Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें