पुलिस के मुताबिक, पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले लिसाड़ी गेट के युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी में एक लाख रुपये नकदी और बुलेट न मिलने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते रहे। एक दिन उसके शौहर ने भी अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया। लेकिन गृहस्थी बचाने के लिए वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही। हद तो तब हो गई, जब एक दिन महिला के जेठ ने उसे बाथरूम में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।