खतौली से पिलखनी के बीच कॉरिडोर पर मालगाड़ी चली।
- फोटो : अमर उजाला
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शनिवार को न्यू खतौली स्टेशन से न्यू पिलखनी स्टेशन (सहारनपुर) तक मालगाड़ी का सीधा संचालन हुआ। अब खुर्जा से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक कॉरिडोर पर मालगाड़ी चल सकेगी।
डीएफसी पर अभी तक खुर्जा से लेकर खतौली तक मालगाड़ियों को चलाया जा रहा था। खतौली से सहारनपुर के स्टेशन न्यू पिलखनी तक कॉरिडोर पर काम के चलते मालगाड़ियों को रेलवे के मुख्य ट्रैक से ले जाना पड़ता था। पिलखनी से आगे फिर से कॉरिडोर पर मालगाड़ी चलती थी। खतौली-पिलखनी के बीच करीब 95 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर सिग्नल और आठ स्टेशनों के निर्माण का कार्य चल रहा था। सभी स्टेशनों पर स्टेशन अधिक अधीक्षकों की नियुक्ति की गई सिग्नल और स्टेशन का निर्माण पूरा होने पर शनिवार को खतौली पर पिलखनी के बीच कोयले से भारी 59 वैगन की मालगाड़ी को सीधे चलाया गया।