फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: करंट लगने से बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 07 Jul 2023 05:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परीक्षितढ़ क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां ई-रिक्शा चार्ज करते समय एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने ले आई। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सिखेड़ा निवासी अशोक पुत्र ओमप्रकाश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करताा है। वह गुरुवार देर रात में घर के सामने रास्ते पर ई-रिक्शा खड़ी कर चार्ज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रह रही बच्ची खुशी (9) पुत्री चतुरसेन रास्ते से जा रही थी। तभी रास्ते में खड़ी ई-रिक्शा से बच्ची टच हो गई, जिस कारण उसे करंट लग गया। वहीं, करंट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

उधर, बच्ची की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। मृतक बच्ची की मां राजकुमारी, बहन अंजलि, बुलबुल और भाई चिराग का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें