फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र पर फंसा पेंच: प्रेमी संग फरार लड़की दो साल बाद मिली, पिता ने बताया नाबालिग, बेटी बोली- मैं 20 की

Tue, 20 Jul 2021 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एडीजी-5 की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। जिसमें लड़की के पिता भी पहुंचे। पिता ने अपनी बेटी की कक्षा पांच की टीसी कोर्ट में पेश की, जिसमें हाल में उसकी उम्र 15 साल बताई। जबकि लड़की का दावा है कि टीसी फर्जी है और अब वह 20 साल की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की को पुलिस ने दो साल बाद बरामद तो कर लिया, लेकिन उम्र का पेच फंस गया है। कोर्ट में लड़की ने खुद को बालिग, जबकि उसके पिता ने नाबालिग बताया है। अदालत ने पुलिस को तीन दिन में टीसी का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। वहीं, लड़की के पिता ने कोर्ट के बाहर चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगा।

विज्ञापन


यह मामला रोहटा थानाक्षेत्र का है। 2019 में गांव का प्रेमी युगल फरार हो गया था। लड़की के पिता ने बेटी की उम्र 13 साल बताकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। दो साल तक पुलिस दोनों को ढूंढ नहीं पाई। 

महिला आयोग से शिकायत के बाद आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने मामले की जांच एसपी हापुड़ को सौंपी थी। एसपी हापुड़ ने एसआईटी गठित की, जिसमें सीओ पिलखुवा तेजवीर सिंह, इंस्पेक्टर नरेश और सर्विलांस प्रभारी जयपाल सिंह शामिल थे। पुलिस ने युगल को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। लड़की अब डेढ़ साल के बच्चे की मां है।
विज्ञापन


एडीजी-5 की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। जिसमें लड़की के पिता भी पहुंचे। पिता ने अपनी बेटी की कक्षा पांच की टीसी कोर्ट में पेश की, जिसमें हाल में उसकी उम्र 15 साल बताई। जबकि लड़की का दावा है कि टीसी फर्जी है और अब वह 20 साल की है। युवक से उसने शादी कर ली है। 

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने हापुड़ पुलिस को निर्देश दिए है कि तीन दिन में टीसी का सत्यापन करके रिपोर्ट दें। इस केस में अगली तारीख 23 जुलाई लगाई गई है। सीओ पिलखुआ तेजवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट जो फैसला देगी, उसके आधार पर लड़की को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें