आरोपी आदिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हरिद्वार के होटल में छात्रा से दरिंदगी की। इसके बाद दोनों छात्रा को मेरठ ले आए। आरोप है कि मेरठ में भी अलग-अलग तीन होटलों में छात्रा के साथ दोनों युवकों ने दरिंदगी की। युवक शुक्रवार को छात्रा को चमड़ा पैठ के पास फेंक गए।
आदिल को ढूंढ रही पुलिस
सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आदिल को ढूंढने में लगी है। पुलिस ने पीड़िता से आदिल का मोबाइल नंबर ले लिया। पुलिस का कहना है कि फर्जी आईडी पर आदिल ने अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ था। पुलिस का दावा कि जल्द ही आदिल को ढूंढ ले जाएगा।
संवेदनशील मामला लगाई फोर्स
इस मामले में आरोपी दूसरे समुदाय से हैं। इसलिए मामला संवेदनशील होने के चलते ब्रह्मपुरी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम आरोपियों का पता लगाने के लिए देर रात तक जुटी रही। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स ब्रह्मपुरी में लगा दिया गया है। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम लगा दी है।