तीसरी लहर का हाल
पिछले 30 दिनों में जिले में कोरोना के 12660 मरीज मिले हैं। इनमें 1012 बच्चे और किशोर, 21 से 40 वर्ष के बीच के 5697 लोग, 41 से 60 साल वाले 3798 और 60 साल से ज्यादा उम्र के 2153 लोग हैं।
मौसम का नहीं ज्यादा फर्क
कोरोना पर मौसम का कोई फर्क नहीं रहा है। पहली लहर का पीक मार्च, अप्रैल और मई 2020 में रहा। दूसरी लहर का पीक मई और जून 2021 में रहा। तीसरी लहर अब जनवरी 2022 की ठंड में कहर बरपा रही है। अभी तक सबसे जानलेवा दूसरी लहर रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: कोरोना से दो लोगों की मौत, एक दिन में मिले 719 नए मरीज, जानें- कैसे है जिले के हालात
किसी को भी हो सकता है कोरोना
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि यह संक्रमण किसी को भी हो सकता है। इस वायरस से जुड़ी बारीकियों में से एक बात यह है कि किसी व्यक्ति में यह संक्रमण बहुत हल्का हो सकता है। जहां संक्रमण के कोई संकेत या लक्षण नहीं दिखते, लेकिन फिर भी वह व्यक्ति इस वायरस का वाहक बन सकता है। उस व्यक्ति से यह दूसरे व्यक्ति में पहुंच सकता है, इसलिए हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी चाहिए।