फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कॉलेज के बाहर भिड़े छात्रों के दो गुट, फिर हेयर सैलून की दुकान में घुसकर हमला, फायरिंग, दो घायल

Sat, 14 Oct 2023 03:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष के युवकों ने हेयर सैलून की दुकान में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई और दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल छात्र को ले जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा में शनिवार को मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में बीच-बचाव हो गया। लेकिन बाद में एक पक्ष के युवकों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि शुभम नाम का छात्र हेयर सैलून की दुकान पर बाल कटवाने पहुंच गया। वहीं, भनक लगते ही हाशिमपुर के छात्रों ने बदला लेने के लिए हेयर सैलून की दुकान में घुसकर युवक पर हमला बोल दिया। आपस में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों की तरफ से हवाई फायरिंग भी हुई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मारपीट में सुभम नाम का छात्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हस्तिनापुर सीएचसी से मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। हाशीमपुर का एक छात्र दूसरे समुदाय का भी घायल बताया गया है। लेकिन वह थाने नहीं पहुंचा है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें