फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोलियों की आवाज से दहल उठा इलाका, पति-पत्नी के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, पूर्व प्रधान समेत को लगी, ये है पूरा मामला

Thu, 25 Nov 2021 11:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में गुरुवार को गोलियां तक चल गईं। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग में दो पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को गोली लगी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम में गुरुवार को खून खराबा हो गया। दंपती के बीच के विवाद में करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। दो पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी पूर्व प्रधान पवन की शादी कई साल पहले बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के मुलसम गांव की गरिमा से हुई थी। दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। फिलहाल गरिमा पल्लवपुरम फेज दो में पवन के ही मकान नंबर एनएच-48 में रह रही थी। गुरुवार दोपहर तीन बजे पवन अपनी मां और बहन के साथ यहां पहुंचा। तभी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। गरिमा के घर वालों ने लाइसेंसी राइफल से गोलियां चला दीं। करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। पवन और उसके रिश्तेदार रसूलपुर गांव के पूर्व प्रधान अश्वत्थामा व पवन के चचेरे भाई अजीत को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ससुर सुभाष निवासी मुसलम, साली पल्लवी और साले विश्वास को लाइसेंसी राइफल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि पवन के दो साले गौरव और सूरज फरार होने गए। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल गिरफ्तार तीन आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौरव और सूरज की भूमिका की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन

मकान में रहने आया था पवन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पवन अपने परिवार वालों को लेकर मोदीपुरम फेज दो वाले मकान में रहने आया था। जबकि गरिमा और उसके घर वाले ऐसा नहीं चाहते थे। गरिमा पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं पूर्व प्रधान की ओर से भाकियू के पदाधिकारी भी टोपी लगाकर मौके पर आ गए थे। 

फायरिंग होते ही दरवाजे बंद
फायरिंग होते ही कॉलोनी के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। लोगों को लगा कि कॉलोनी में बदमाश घुस आए हैं। कुछ लोग छतों पर चढ़ गए और पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट बाद ही पुलिस आ गई। एसओ पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ पवन के ही मकान में रह रही है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें