मेरठ जनपद में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया। दरअसल, आरोपी ससुर ने अपनी बहू के साथ लगभग एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों संग थाने पहुंचीं और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ससुर पुलिस हिरासत में है।
बुलंदशहर के स्याना निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी लगभग दो साल पूर्व शोभापुर गांव निवासी निशांत पुत्र जबर सिंह के साथ की थी। शादी के दो साल के बाद भी दंपती के कोई बच्चा नहीं हुआ था। वहीं, आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था।