स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां पर कोई भी बड़ा हादसा या कोई अप्रिय घटना हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस संबंध में थाना पुलिस लगातार उक्त लोगों को मेला आयोजित ने कराने की बात कह रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को दो लोगों को हिरासत में लिया गया था और सख्त चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके रविवार की सुबह एक बार फिर मेला स्थल को सजा दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मेला आयोजकों से रविवार को ही मेला में आयोजित कराने की बात कही गई थी और लिखित में भी लिया गया था। उसके बाद भी रविवार सुबह को मेले आयोजित होने की सूचना मिली है, जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई है। इस मामले में लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में यहां पर मेला आयोजित नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित गोपाल शर्मा, कस्बे के ओमपाल सिंह दीपक आदि ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इसलिए अवैध रूप से गंगा घाट पर किसी तीसरे मेले का आयोजन नहीं होना चाहिए। यहां पर कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।