मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी महिला की तहरीर पर पीड़िता के टीएसआई पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश पर टीएसआई के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी एक टीएसआई पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। टीएसआई की पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद टीएसआई को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर टीएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी बीएसएफ में तैनात दरोगा की बेटी शिवानी की शादी एक दिसंबर 2021 में अलीगढ़ में तैनात टीएसआई आलोक शर्मा के साथ हुई थी। शिवानी का कहना है कि शादी में 25 लाख की रकम खर्च की गई थी।
शादी के बाद शिवानी मायके में सिर्फ 40 दिन रही है। उसके बाद आलोक शर्मा ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। शिवानी का आरोप जहां तक है कि आलोक शर्मा के किसी अन्य महिला से संबंध है। जिसकी वजह से उसने शिवानी को साथ रखने से इनकार कर दिया।
शिवानी की तरफ से महिला थाने में दी गई तहरीर पर परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया था। उसके बाद टीएसआई नहीं आए। एसएसपी रोहित सजवाण के आदेशानुसार शिवानी की तहरीर पर आलोक शर्मा के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।