फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शारदा एक्सपोर्ट के मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के बंगले से मिले 32 करोड़ के हीरे

Fri, 20 Sep 2024 10:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह की मिलीभगत से हैसिंडा के निदेशकों ने अपने प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले लोगों के साथ 426 करोड़ रुपये का गबन किया। इसमें गुप्ता बंधु, सुरप्रीत सिंह सूरी, विदुर भारद्वाज, निर्मल सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी हैसिंडा के साझेदार शारदा एक्सपोर्ट के मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के मेरठ साकेत स्थित आवास पर छापा मारकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 32.1 करोड़ के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए। ईडी द्वारा इस प्रोजेक्ट से जुड़े पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह, गुप्ता बंधुओं सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। अब ईडी गुप्ता बंधुओं के परिवार व रिश्तेदारों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन

पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह की मिलीभगत से हैसिंडा के निदेशकों ने अपने प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले लोगों के साथ 426 करोड़ रुपये का गबन किया। इसमें गुप्ता बंधु, सुरप्रीत सिंह सूरी, विदुर भारद्वाज, निर्मल सिंह भी शामिल हैं। मोहिंदर सिंह, गुप्ता बंधु सहित अन्य ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हीरे, सोने के आभूषण व निजी संपत्तियों में निवेश किया है। ईडी ने खुलासा किया कि आदित्य गुप्ता के घर से 25 करोड़ के हीरे व सोने के आभूषण मिले हैं, जबकि आशीष गुप्ता के घर 7.1 करोड़ रुपये के हीरे बरामद हुए। पूर्व आईएएस के यहां से 5.26 करोड़ का बेशकीमती हीरा मिला।
 

मंगलवार को दिल्ली, नोएडा, मेरठ, चंडीगढ़ और गोवा के 12 ठिकानों पर बरामद कुल 42.56 करोड़ रुपये की नकदी, हीरे, आभूषण, करोड़ों रुपये कीमत की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त करने बताए हैं। ईडी की जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। बताया गया कि पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह, आदित्य गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुरप्रीत सिंह सूरी, विदुर भारद्वाज व निर्मल सिंह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच शुरू हो गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शारदा एक्सपोर्ट के मालिकों की अरबों रुपये की संपत्ति है। हीरे कब खरीदे हैं, इसको लेकर ईडी गुप्ता बंधुओं से पूछताछ कर सकती है।

शकुंतला हैबिटेट्स ने नाम से खरीदी संपत्ति
शारदा एक्सपोर्ट ग्रुप से जुड़ी शकुंतला हैबिटेट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अगस्त 2024 में डिफेंस कॉलोनी और रक्षापुरम स्थित एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी से सटी प्राइम लोकेशन पर 91 करोड़ की जमीन मेरठ विकास प्राधिकरण से बोली लगाकर खरीदी है। जिसमें ग्रुप हाउसिंग बनाने की तैयारी चल रही है। शकुंतला हैबिटेट्स प्रा.लि. के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार गुप्ता, पल्लवी गुप्ता हैं, जोकि गुप्ता बंधुओं के परिवार सदस्य हैं। ईडी ने इसकी भी पड़ताल शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

दिल्ली के पीसी ज्वलेर्स से खरीदे गए हीरे
जांच में सामने आया कि मोहिंदर सिंह ने बेशकीमती हीरे दिल्ली के पीसी ज्वेलर्स से खरीदे थे। उसने पूछताछ में बताया कि पीसी ज्वेलर्स के संचालकों से उसकी करीब 30 वर्ष से मित्रता है। उनके पास नकदी ज्यादा होने की वजह से हीरे में निवेश किया था। ईडी को उनके आवास से 35 हीरो के सर्टिफिकेट भी मिले हैं, हालांकि हीरे बरामद नहीं हुए। अधिकारियों को शक है कि कुछ दिन पहले मोहिंदर की पत्नी इन हीरो को साथ लेकर अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें