फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रेमी के कहने पर व्हॉट्सएप कर दी बिना कपड़ों की वीडियो, युवक ने कर दी वायरल, बदनामी होने पर जान दे दी

Fri, 20 Sep 2024 08:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

16 साल की मासूम छात्रा एक फरेबी के चक्कर में आ गई और आत्महत्या कर ली। मगर पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलेगी तो ही कुछ करेंगे। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा को युवक ने बहला फुसला लिया और अश्लील वीडियो बनवाकर वायरल कर दी। पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में वीडियो वायरल होने से क्षुब्ध छात्रा ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। उधर परिजनों ने अपनी इज्जत की खातिर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 

मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव का एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले ही उसके इकलौते बेटे की मौत हो चुकी है। व्यक्ति की इकलौती 16 वर्षीय बेटी कस्बा खरखौदा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। गांव के ही दूसरे समाज के एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 15 दिन पहले युवक ने छात्रा को भरोसे में लेकर व्हॉट्सएप पर बिना कपड़ों की वीडियो भेजने को कहा। प्रेमजाल में फंस छात्रा ने धोखेबाज पर भरोसा करके अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद युवक ने वह वीडियो वायरल कर दी। 
 

वीडियो धीरे-धीरे वायरल होते ही उक्त गांव तक पहुंच गई। जैसे ही गांव के लोगों ने वह वीडियो देखी, तो तमाम चर्चाएं होने लगीं। छात्रा के घर तक बात पहुंची तो परिजनों ने माथा पकड़ लिया। छात्रा बुरी तरह परेशान हो गई और तनाव में आ गई। 
 

शुक्रवार शाम के समय उसका पिता मजबूरी पर गया था और मां नीचे काम कर रही थी। छात्रा ने दूसरी मंजिल पर कमरे में गेट की चौखट पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां ने जब किशोरी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। मां दूसरी मंजिल पर पहुंची तो छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था। किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीण व परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया तथा शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। 
विज्ञापन

ऐसे शैतान पर कार्रवाई होना जरूरी
गांव में चर्चा है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने दबी जुबान में कहा कि ऐसे शैतान पर कार्रवाई होना जरूरी है, नहीं तो वह किसी और की बेटी को निशान बनाएगा। उसे सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें